Delhi Blast: लखनऊ में ATS और J&K पुलिस की छापामारी

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार शाम कार में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने लखनऊ के मड़ियांव स्थित आईआईएम रोड, मुत्तकीपुर पर एक डॉक्टर के घर पर छापेमारी की।

Advertisement

यह कार्रवाई फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तार की जांच के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड लखनऊ की रहने वाली शाहीन को एक दिन पहले फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली ब्लास्ट में शाहीन शाहिद का हाथ है। मकान मालिक का नाम डॉक्टर परवेज अंसारी है। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास उसकी गाड़ी में लगा मिला है।

सहारनपुर में बीते दिनों गिरफ्तार हुआ था डॉ. आदिल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बीते दिनों एक गिरोह का खुलासा किया था, जिसमें सहारनपुर निवासी डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर डॉ. मुज्म्मिल को पकड़ा गया था।

जांच में सामने आया कि यह कार मुज्म्मिल की गर्लफ्रेंड, लालबाग निवासी डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर पंजीकृत है। मंगलवार को एटीएस की टीम लखनऊ में शाहीन शाहिद के पुस्तैनी मकान में छापा मारने पहुंची है।

65864340-1762845588388

दिल्ली में लाल किला के पास हुआ था ब्लास्ट

आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के बीच सोमवार शाम राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आइ-20 कार में विस्फोट हो गया। इसके चपेट में आने से आसपास से गुजरने वाली छह गाडि़यों के परखच्चे उड़ गए और 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here