ऑस्ट्रिया कप के फाइनल में साल्ज़बर्ग ने ऑस्ट्रिया लुस्टेनौ को 5-0 से दी मात

क्लागेनफ़र्ट। कोरोनावायरस से प्रभावित होने के बाद फिर से शुरू हुए ऑस्ट्रिया कप के फाइनल में शुक्रवार को साल्ज़बर्ग ने ऑस्ट्रिया लुस्टेनौ को 5-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। क्लागेनफ़र्ट के मैदान में खेले गए इस फाइनल मैच को बिना दर्शकों के आयोजित किया गया, जहां साल्ज़बर्ग ने पहले हाफ में ही दो शानदार गोल कर मैच पर पकड़ बनाना शुरू कर दिया था।
डोमिनिक स्ज़ोबोज़लाई ने साल्ज़बर्ग को 19 वें मिनट में एक फ्री किक के जरिए मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई। जिसके बाद, लुस्टेनौ के डोमिनिक स्ट्रम्बर ने दो मिनट बाद अपने ही गोल पोस्ट में गेंद को डाल कर विरोधी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद, नूह ओकाफ़ोर ने खराब मार्किंग का फायदा उठाते हुए टीम के लिए तीसरा गोल किया। मजीद अशिमेरु और सेको कोइता ने टीम के लिए क्रमशः चौथा और पांचवा गोल किया। पिछले नौ सत्रों में साल्ज़बर्ग ने इस प्रतियोगिता को सातवीं बार अपने नाम किया।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here