नई दिल्ली। जिस तरह कोरोना के बावजूद इस वित्त वर्ष में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) अच्छी खासी रकम जुटा रहे हैं, उसी तरह म्यूचुअल फंड के नए फंड ऑफर (NFO) भी लाइन में लगे हैं। इस समय करीबन 7 NFO खुले हैं। इसमें से 5 NFO 18 दिसंबर को बंद होंगे। एक 11 को जबकि एक 16 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के जरिए इस वित्त वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपए जुटाए गए हैं।
अक्टूबर में 10 एनएफओ आए थे
आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में कुल 10 म्यूचुअल फंड ने NFO लाया था। जबकि नवंबर में 8 फंड हाउस ने NFO लाया था। दिसंबर में अभी तक 6 फंड हाउस NFO ला चुके हैं जो अभी खुला हुआ है। हालांकि आईपीओ के लिए देश भर की कंपनियां इश्यू ला सकती हैं, पर म्यूचुअल फंड में केवल 45 ही फंड हाउस NFO ला सकते हैं। क्योंकि देश में अभी तक 45 ही कंपनियां हैं जो म्यूचुअल फंड में हैं।
अधिकतर कंपनियां 500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना में
अभी जो NFO खुले हैं, उसमें से अधिकतर कंपनियां 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जुटाने का लक्ष्य रखी हैं। आदित्य बिरला समूह की म्यूचुअल फंड कंपनी बिरला म्यूचुअल फंड ने एनवॉयरमेंट, सोशल और गवर्नेंस (ESG) थीम पर आधारित NFO लाया है। कोरोना जैसी महामारी में इस तरह की थीम अच्छा बिजनेस करती है। ग्लोबल स्तर पर यह बहुत ही प्रसिद्ध थीम है। जबकि इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने ग्लोबल कंज्यूमर ट्रेंड्स पर NFO लाया है।
डिजिटल का है जमाना
आजकल पूरी दुनिया डिजिटल हो गई है। नई पीढ़ी से लेकर खेल, पढ़ाई, डिलिवरी, शॉपिंग, ट्रैवल सब कुछ डिजिटल है। ऐसे में इस तरह के बिजनेस वाली कंपनियां अच्छा कारोबार कर रही हैं। पर यह भारत में लिस्टेड नहीं हैं। जैसे अमेजन, नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों की सेवाएं तो हम लेते हैं पर उनमें निवेश का फायदा नहीं ले पाते हैं। इन्वेस्को आपके पैसे को इनके विदेशों में लिस्टेड शेयरों में निवेश करेगा। इसका फायदा आपको मिलेगा।
वैल्यू फंड का मौका
DSP म्यूचुअल फंड ने वैल्यू फंड लांच किया है। यानी वह ऐसी कंपनियों में निवेश करेगा जो वैल्यू के लिहाज से बेहतर कंपनियां हैं। HDFC ने डिविडेंड फंड को लांच किया। यानी %A












