पंजाब-हरियाणा के किसान ट्रैक्टर पर दिल्ली के लिए निकले, कई ने तो खरीद लिए नए ट्रैक्टर

नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड के लिए पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हो चुके हैं। पानीपत-दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टरों की कतारें नजर आ रही हैं। जिनके पास ट्रैक्टर नहीं थे, उन किसानों ने रैली के लिए नए ट्रैक्टर खरीद लिए। जो ट्रैक्टर नहीं खरीद पाए हैं, वो बाइक और स्कूटर पर ट्रैक्टर सवारों का हौसला बढ़ाते हुए साथ-साथ चल रहे हैं।

Advertisement

हरियाणा के पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पंजाब के मोहाली, पटियाला और लुधियाना के ये किसान रविवार शाम दिल्ली के लिए निकले हैं। आज शाम तक ये काफिला दिल्ली पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि दिल्ली जाकर सरकार को अपनी देशभक्ति का पैगाम देंगे। सरकार को बताएंगे कि हमारे लिए सबकुछ बाद में है, वतन सबसे पहले है। कृषि कानूनों पर सरकार का अड़ियल रुख बदलकर ही रहेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले नाश्ता करते किसान।
दिल्ली रवाना होने से पहले नाश्ता करते किसान।

ट्रैक्टरों पर गूंज रहे आंदोलन और देशभक्ति के गीत
ट्रैक्टरों पर किसान आंदोलन और देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। इब के दिल्ली तक झंडा शान ते आवेगा जैसे गीतों से किसानों का जोश बढ़ रहा है। भूख लगती है तो किसी ढाबे पर रुक जाते हैं या फिर लंगर डाल लेते हैं। मुरथल में दिल्ली को ओर जा रहे किसानों को केले बांटे जा रहे हैं।

ये काम पंजाब के दो किसान कर रहे हैं। ये उनके लिए अपने भाइयों की सेवा है। खाने-नाश्ते के अलावा रुकने की भी पूरी व्यवस्था है। सोनीपत के राई गांव पर किसानों की अस्थाई कॉलोनी है। कुछ किसान रात को वहीं डेरा डालेंगे या फिर साथियों के तंबुओं में रुक जाएंगे। कुछ अपनी ट्रालियों पर ही तंबू लगा देंगे।

सोनीपत के मुरथल में किसानों को केले बांटते पंजाब के किसान।
सोनीपत के मुरथल में किसानों को केले बांटते पंजाब के किसान।

सिंघु बॉर्डर पर 9 किलोमीटर तक लगा जाम
किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कई रास्तों से सिंघु पहुंच रहे हैं। हाईवे पर जाम है। सिंघु से पहले 9 किलोमीटर तक जाम लग गया है। पानीपत-दिल्ली हाईवे पर भी सोमवार को जाम की स्थिति बनी रही।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर सिंघु के लिए पैदल निकले दो युवक

पानीपत के बिडोली गांव के दो युवक शनिवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदर सिंघु के लिए रवाना हुए हैं। ये युवक सिंघु पर जलाभिषेक करेंगे। वो कहते हैं कि अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए पैदल सफर कर रहे हैं।

हरिद्वार से सिंघु बॉर्डर के लिए पैदल निकले पानीपत के युवक।
हरिद्वार से सिंघु बॉर्डर के लिए पैदल निकले पानीपत के युवक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here