इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- फिलहाल जारी रखें 100% फेस मास्क की अनिवार्यता

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि कम से कम अगले तीन महीने तक 100% फेस मास्क की अनिवार्यता को सुनिश्चित करें। कोर्ट ने कहा वैक्सीनेशन एक लंबी प्रक्रिया है। इसके बाद भी लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होने में समय लगेगा। इसलिए तब तक सुरक्षा जरूरी है।

Advertisement

कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। पहले फेज के वैक्सीनेशन ड्राइव के खत्म होने और दूसरे फेज के वैक्सीनेशन ड्राइव के शुरू होने की जानकारी भी मांगी है।

19 दिन बाद रिकवरी से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना संक्रमण के घटते आंकड़े पर थोड़ा ब्रेक लगा है। बीते 24 घंटों में 13,232 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 13,148 ठीक हुए। 6 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा रही है। तब 20,472 मरीज मिले थे और 19,689 ठीक हुए थे।

रविवार को देश में 131 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 57 की कमी आई। अब तक संक्रमण के 1.06 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.03 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.53 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.81 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • भारत अब दुनिया के उन टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है जहां कोरोना के चलते हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। पिछले 12 दिनों से देश में 200 से कम मौतें हो रहीं हैं। अब इस मामले में भारत का स्थान दुनिया में 16 से 20 नंबर के बीच में रहता है।
  • अभी हर दिन अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। रविवार को यहां 1,844 लोगों ने जान गंवाई। दूसरे नंबर पर मैक्सिको है। यहां रविवार को 1,470 मौतें हुईं।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 185 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 315 लोग रिकवर हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 33 हजार 924 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 21 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 808 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1741 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 252 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 388 मरीज ठीक हुए और तीन की मौत हो गई। अब तक 2.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.45 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,789 मरीजों ने जान गंवाई है। 4,171 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
रविवार को राज्य में 410 नए मरीज मिले। 704 लोग रिकवर हुए और 1 की जान चली गई। अब तक यहां 2 लाख 59 हजार 97 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 50 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4376 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4565 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
रविवार को राज्य में 167 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 468 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 16 हजार 652 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 10 हजार 747 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2758 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 2752 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1743 लोग रिकवर हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 9 हजार 106 लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 19 लाख 12 हजार 264 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 785 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 44 हजार 831 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here