भारत के फाइनल में पहुंचने से खौफ में न्यूजीलैंड! ग्लेन ने बताया टीम का डर

अहमदाबाद। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने रविवार को होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के साथ मुकाबला करना ही उनके देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर दर्शाने के लिए यह बात कही, क्योंकि उनके देश की आबादी 50 लाख से थोड़ी ज्यादा है जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है।

Advertisement

भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है। फिलिप्स ने नरेन्द्र मोदी स्टेडिमय में न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा कि निश्चित रूप से हमारे पास चुनने के लिए कम लोग हैं इसलिए हमारा हाई परफार्मेंस कार्यक्रम बहुत ही विशेष और हमारी आबादी के अनुसार है। समझने के लिए न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 5.36 मिलियन (53.6 लाख) है जो अकेले अहमदाबाद शहर की आबादी से लगभग चार मिलियन कम है।

भारत तीन टीमें बना सकता है: फिलिप्स

अहमदाबाद की अनुमानित आबादी लगभग 9.3 मिलियन है। फिलिप्स का यह बयान भारत के ऊपर थोड़ा मानसिक दबाव डालने वाला भी माना जा सकता है, क्योंकि भारतीय टीम एक अरब से अधिक प्रशंसकों की उम्मीदों के साथ फाइनल खेलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत से निकलने वाली प्रतिभा असाधारण है। शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में समान रूप से मुकाबला कर सकती हैं। फिलिप्स ने कहा कि लेकिन हमारी इतनी छोटी आबादी वाले देश के लिए दुनिया की बड़ी टीमों के विरुद्ध मुकाबला करना ही शानदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here