फेज-2 में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन लगे 7.68 लाख डोज

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण के दूसरे फेज ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे फेज के पहले दिन कुल 5.52 लाख डोज दिए गए थे, जबकि दूसरे दिन यह संख्या 40% बढ़कर 7.68 लाख हो गई। इसी तरह वैक्सीन डोज लेने वाले सीनियर सिटीजन की संख्या में भी दोगुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 1.29 लाख सीनियर सिटीजन ने वैक्सीन डोज लिया था, जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 2.60 लाख से अधिक रही।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 8 बजे तक के डेटा के मुताबिक भारत में मंगलवार तक टीके के 1.56 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इसमें 1.29 करोड़ लोगों को पहला डोज मिला और 27.13 लाख दूसरा डोज दिया जा चुका है।

देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरुआत 2 मार्च को हुई और करीब 1,000 लोगों को दूसरे डोज दिए गए।

वैक्सीनेशन अपडेट…

  • टीकाकरण के 46वें दिन यानी बीते मंगलवार को कुल 7.68 लाख डोज दिए गए। 2 मार्च को कोविन पोर्टल पर 30 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ज्यादातर सीनियर सिटीजन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45-59 वर्ष आयु समूह के लोग हैं।
  • 2 मार्च को 7.68 लाख लोगों को वैक्सीन के डोज लगे। इनमें 6.52 लाख को पहला डोज और 1.16 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया गया।
  • मंगलवार को शाम सात बजे तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 2.60 लाख और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45-59 उम्र के 36 हजार लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।
  • अब तक 67.33 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली डोज दी गई है, जबकि करीब 27 लाख ने दूसरी डोज भी ले ली है। इसी तरह 56 लाख फ्रंटकेयर वर्कर्स ने पहली डोज ली है। वहीं, करीब एक हजार ने दूसरी डोज ली है।

अमेरिका के बाद सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत मेंः
भारत में भले ही वैक्सीनेशन देरी से शुरू हुआ हो और लोगों ने डोज लेने में आनाकानी हो, हमारे प्रतिदिन डोज देने की रफ्तार में हम सिर्फ अमेरिका से पीछे है। OurWorldinData के मुताबिक अमेरिका में प्रतिदिन औसतन 17 लाख डोज दिए जा रहे हैं। वहीं, भारत में यह संख्या 4.5 लाख डोज प्रतिदिन की है। इसके बाद यूरोपीय किंगडम (3.9 लाख), तुर्की (2.8 लाख) और ब्राजील (2.1 लाख) का नंबर आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here