योगी सरकार पर अखिलेश का निशाना, बोले-यूपी में जंगलराज और अपराधी बेलगाम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का सम्पूर्ण प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है। यूपी पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है जहां अपराधी बेलगाम हैं और बहन बेटियां हैवानियत की शिकार हैं। अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि यूपी में आज जो हालात है उससे समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। बदले की भावना से विपक्ष पर उत्पीड़न कर कार्यवाही आम बात है।

Advertisement

अब तो अभिव्यक्ति की आजादी पर भी यहां प्रतिबंध लग गया है। राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ टिप्पणी करना भी अपराध हो गया है। राजद्रोह के मुकदमें तो किसी पर भी लगा दिए जाते हैं। जनता त्रस्त है और वह अब बस सन् 2022 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का जनता का इरादा तभी सफल होगा।

उन्होंने यूपी में बढ़े अपराध का हवाला देते हुए कहा कि आगरा में होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के धर्मपुर गांव में बरामद में घुसकर युवक की हत्या कर दी गई। चंदौसी के विकास नगर में कन्फेक्शनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या की गई।

बरेली में संजय नगर में दादी के साथ बाजार गए चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म में विफल रहने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास भी जब असफल रहा तो उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। शाहजहांपुर में बेटे की हत्या होने के बाद माता-पिता थाने में सिर पीटते रहे। उनकी सुनवाई नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here