होली से पहले यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले!

लखनऊ। सरकार ने होली का त्योहार देखते हुए इसी माह राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। फरवरी का वेतन और पेंशन कर्मचारियों व पेंशनर्स को इसी माह की 28 तारीख को मिलेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

Advertisement

वित्त विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि एक मार्च रविवार को सार्वजनिक अवकाश और दो मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन के साथ ही कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 तारीख को दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।

विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसका लाभ 16 लाख राज्य कर्मियों और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here