काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में धमाके की तेज आवाजें सुनी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुएं के गुबार उठ रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शनिवार सुबह तड़के काराकास में तेज आवाज़ें सुनी गईं। वेनेजुएला के ऊपर ऑपरेट कर रहे 160th SOAR नाइट स्टॉकर कई वीडियो में देखे गए हैं।
एसोसिएटेड प्रेस न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि काराकास में कम से कम सात धमाके हुए हैं और कम ऊंचाई पर उड़ते हुए विमानों की आवाजें सुनाई दी हैं। शहर के दक्षिणी इलाके में एक बड़े मिलिट्री बेस के पास धमाके हुए हैं, जिससे बिजली कट गई है। चारों तरफ गुप अंधेरा छा गया है।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच वेनेजुएला ने संकेत दिया है कि वह ड्रग तस्करी से लड़ने के लिए अमेरिका के साथ डील पर बातचीत करने को तैयार है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसके संकेत दिए थे। हालांकि उन्होंने पिछले हफ्ते अपने देश पर CIA के नेतृत्व में हुए कथित हमले पर चुप्पी साधे रखी।
गुरुवार को प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बयान दिया था। वहीं, चश्मदीदों ने बताया है कि “वेनेजुएला की राजधानी कराकस में रहने वाले लोगों ने तेज धमाकों और शहर के ऊपर से विमानों के उड़ने की आवाजें सुनी हैं और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।”
वेनेजुएला की राजधानी में धमाके
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी हेलीकॉप्टर्स ने वेनेजुएला की राजधानी में एक के बाद एक कई धमाके किए हैं। AH-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और CH-47 ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर से धमाके किए गये हैं। वेनेजुएला में कई धमाकों की रिपोर्ट है।











