घूर के विवाद में अधेड़ की फावड़े से गला काटकर हत्या, एक ही परिवार के तीन नामजद

रायबरेली। घूर के विवाद में एक अधेड़ की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या में एक ही परिवार के तीन लोगों को नामजद किया गया।घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में बांसगांव निवासी गंगा राम (50) पुत्र रघुबर शुक्रवार की रात अपने घर पर था। परिजनों के अनुसार गांव के ही चंदा यादव दो लोगों के साथ आया और गंगा राम को बुलाकर घूरे की खाद उठाने के सम्बंध में बात करने लगा।
धीरे-धीरे बातचीत विवाद में बदल गई और अचानक चंदा यादव ने गंगाराम के ऊपर फावड़ा से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जातुआ टप्पा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोगों के ख़िलाफ़ तहरीर मिली है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here