गंभीर बोले- शाहरूख ने बना दिया था कोलकाता टीम का सर्वेसर्वा

नई दिल्ली। गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। गौतम गंभीर ने कहा था कि अपने आपको साबित करने के लिए विराट कोहली को आईसीसी ट्रॉफी जीतनी होगी। उन्होंने कहा था कि भले ही आप अपने करियर में कितने भी रन क्यों ना बना लें लेकिन जब तक आप उन बड़ी ट्रॉफीज को नहीं जीतेंगे तब तक आपका करियर पूरा नहीं हो पाएगा।

Advertisement

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने बताया है कि केकेआर की कप्तानी मिलने के बाद चौथे सीजन से पहले 2011 में टीम के को ऑनर शाहरुख खान ने उनसे क्या कहा था। गौतम गंभीर ने बताया कि शाहरुख खान ने पूरी टीम उनके हवाले कर दी थी और कहा था कि मैं अब इसमें कुछ नहीं कहुंगा।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में गौतम गंभीर ने कहा कि शाहरुख ने उनसे बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ये तुम्हारी टीम है, बनाओ या बिगाड़ो मैं कुछ नहीं कहुंगा। गंभीर ने बताया कि मैंने शाहरुख खान से केवल एक ही चीज कहा था कि मैं नहीं जानता कि क्या होने वाला है लेकिन एक चीज तो तय है कि जब भी मैं 3 साल या 6 साल के बाद कप्तानी छोड़ुंगा तब टीम काफी बेहतर पोजिशन में होगी।

आपको बता दें कि गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक जबरदस्त कप्तान साबित हुए थे। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता था। 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2018 में गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए और अगले सीजन उन्होंने संन्यास ले लिया।

गौतम गंभीर निश्चित तौर पर केकेआर के लिए एक जबरदस्त कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में काफी बेहतरीन टीम बनाई थी। अभी कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक हैं और कई दिग्गज खिलाड़ी केकेआर की टीम में अभी भी मौजूद हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here