नीतू ने ऋषि कपूर के लिए तस्वीर शेयर करके लिखा इमोशनल पोस्ट

इस साल बॉलीवुड ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया है। इन दिग्गज कलाकारों की कमी बॉलीवुड को हमेशा खलेगी। इन कलाकारों को खो देने के बाद से ही इनके चाहने वालों के साथ ही घर वाले भी यादों से उबर नहीं पा रहे हैं। करीब एक साल से कैंसर से जंग लड़ रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisement

उनके निधन के बाद से परिवार को गहरा सदमा लगा है। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अक्सर पापा की पुरानी तस्वीरों के जरिए याद करती हैं।जबकि उनकी पत्नी नीतू सिंह भी गहरे सदमे में हैं। वो आज भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में नीतू ने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

दरअसल, नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर किसी पार्टी की लगती है, जहां पर कई और लोग भी हैं और ऋषि कपूर पूरे सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं।जबकि नीतू सिंह पिंक कलर का सूट पहने हुई है। तस्वीर में नीतू चेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं वहीं ऋषि कपूर हाथ में ग्लास लेकर खड़े नजर आ रहे हैं।

तस्वीर शेयर करने के साथ ही नीतू कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि ‘बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। आपके पास एक बड़ा, सारी सुख-सुविधाएं हो सकती हैं और आप फिर भी दुखी हो सकते हैं ।वहीं कुछ नहीं होने पर आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं।ये सब आपके दिमाग में ही है।

यही नहीं उन्होंने ये भी लिखा कि सभी को जरूरत है एक स्ट्रॉन्ग दिमाग और एक बेहतर कल की उम्मीद की!!! आभार, उम्मीद के साथ जियो, मेहनत करो!!! अपनों की कद्र करो वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं’। साथ ही उन्होंने दो दिल वाले इमोजी भी शेयर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here