आमिर खान की मां जीनत हुसैन की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव

आमिर खान की मां जीनत हुसैन की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके पहले उनका बाकी परिवार भी कोरोना से सुरक्षित पाया गया था। इसकी खबर आमिर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। मंगलवार को आमिर ने ही सोशल मीडिया पर अपने हाउस स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी।

Advertisement

आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे सबसे बड़ी राहत इस बात की है कि अम्मी की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। इसके पहले आमिर की पोस्ट के अनुसार उनके घर के 1 से ज्यादा स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद सभी क्वारैंटाइन में थे और उनकी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। जबकि उनकी मां जीनत का टेस्ट होना बाकी था।

बॉलीवुड लॉकडाउन के पहले आमिर हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। अनलॉकिंग के बाद 15 जुलाई से शूटिंग दोबारा शुरू करने की तैयारी में थे। लेकिन हाउस स्टाफ के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद वे होम क्वारैंटाइन में हैं, ऐसे में 15 जुलाई से होने वाली शूटिंग और आगे बढ़ा दी गई है। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह भी नजर आएंगी।—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here