सुशांत मर्डर केस : पूछताछ के बाद आहत हैं संघना, हमेशा के लिए मुम्बई को अलविदा!

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की एक्ट्रेस संजना सांघी बुधवार को मुंबई से वापस दिल्ली लौट गईं। साथ ही उन्होंने इस बात का इशारा भी किया, कि अब वे शायद ही मुंबई लौटें। ये बात उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 से लिखी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई। उनके मुताबिक मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है।

Advertisement

संजना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।’

Sushant Singh Rajput's last film heroine Sanjana Sanghi hinted to leave Mumbai forever, police questioned for 7 hours

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने मंगलवार को संजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं।

2018 में ‘मी-टू कैम्पेन’ के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से पूछताछ को इस जांच के लिए अहम कड़ी माना जा रहा था।

डिजिटल रिलीज का विरोध ना करने की अपील की थी

इससे पहले संजना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘दिल बेचारा’ फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की थी। संजना ने वॉइस मैसेज में कहा, ‘सुशांत को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की लालसा मेरे दिल को छू गई। फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। हमें आशा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी।’

संजना ने कहा था, ‘बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन 8 मई को कोरोना महामारी दुनिया में फैल गई जिस दिन हमारी फिल्म की रिलीज डेट भी थी। लोगों के दिलों में जो दर्द है, उसे दूर करने के लिए इतने सारे काले बादलों के बीच सिल्वर लाइनिंग मिल जाएगी। हमारी फिल्म आशा और प्रेम की किरण है और यह सिल्वर लाइनिंग है जो जल्द ही हर घर तक पहुंच जाएगी। आप इसे जहां चाहें वहां से एन्जॉय कर सकते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here