प्रियंका को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, नहीं छोडा तो लगेगा जुर्माना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। इसके लिए प्रियंका को 1 अगस्त तक की मोहलत दी गई है। यह फैसला बुधवार को हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया गया है। यह बंगला उन्हें राजीव गांधी की हत्या के बाद अलॉट हुआ था।

Advertisement

बंगला खाली नहीं किया तो जुर्माना लगेगा

प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई थी और Z+ सुरक्षा दी गई थी। एसपीजी कवर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बंगले का प्रावधान था। Z+ में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए अलॉटमेंट कैंसल किया जा रहा है। अगर 1 अगस्त तक बंगला खाली नहीं किया तो उसके बाद जुर्माने के तौर पर किराया लगेगा।

प्रियंका ने मोदी और योगी पर साधा था निशाना

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाराणसी के बुनकरों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। प्रियंका ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के बुनकर जो वाराणसी की शान हैं, आज वे अपने गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर हैं। उन्हें आर्थिक मदद का ठोस पैकेज ही तंगहाली से निकाल सकता है।

यूपी