राहुल ने आयोजित की दिवाली पार्टी, सोनिया, जयराम जैसे नेता हुए शामिल

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवाली से दो दिन पहले शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया, जिसमें संगठन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दिवाली पार्टी को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ पार्टी के अभियान के बीच एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

राज्यों के कांग्रेस प्रभारी आमंत्रित

इस चाय पार्टी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और पार्टी के अग्रिम संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कांग्रेस की संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी भी कुछ देर के लिए शामिल हुईं।

प्रियंका गांधी, जयराम रमेश जैसे सीनियर नेता भी हुए शामिल

पार्टी नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसमें भाग लिया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी के दौरान राहुल गांधी ने सभी नेताओं से मुलाकात कर दिवाली और धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और इसे लेकर केंद्र सरकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here