डिप्रेशन से जूझ रही है भोजपुरी स्टार, करना चाहती है सुसाइड

मुम्बई। फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहीं है और अब उनका पास हिम्मत नहीं बची है। साथ ही उन्होंने आत्माहत्या का कदम उठाने की भी बात कही है और इस सब के पीछे उन्होंने धनंजय सिंह को दोषी ठहराया है।

Advertisement

रानी चटर्जी ने फेसबुक पर एक लंबा चोड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”मै डिप्रेशन से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हो चुकी हूं। अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग और पॉजिटिव बने रहने की बात करती हूं, लेकिन अब और नहीं हो पा रहा है ये आदमी कई सालो से मेरे बारे में ना जाने कितनी गंदी गंदी बाते फेसबुक पर लिख रहा है। मैंने बहुत इग्नोर करने की कोशश की। मैंने कई लोगो से बात की पर सबने कहा कि इग्नोर करो, लेकिन मै भी तो इंसान हू, मैं मोटी हूं, मैं बुढ़िया हूं या में कोई काम करती हूं तो ये इतनी भद्दी बाते लिखता है। लोग मुझे ये सब भेजते है और कहते है इग्नोर करो अब नहीं हो सकता इग्नोर।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”मैं कई सालो से इस बात को लेकर काफी परेशान हो चुकी हूं। मानसिक तनाव से गुजर रही हूं। ये शायद चाहता है कि मैं अपनी जान दे दूं, इसकी वजह से मेरी निजी ज़िन्दगी में बहुत तनाव है। मुंबई पुलिस से ये मेरी रिक्वेस्ट है, अगर मै कुछ कर लेती हूँ तो इसका जिममेदार धनंजय सिंह होगा।

मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिक़ायत की थी, पर वहा पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है। लेकिन मैं जानती हूं ये सिर्फ मेरे लिए लिखता है इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी गंदी गालियां लिखते है और ये उसके मजे लेता है। मैं हताश हो चुकी हूं, अब हिम्मत नहीं बची या तो मैं आत्महत्या कर लूं, क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं। अब और नहीं होता बरदाश #suiside”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here