कोरोना का कोहराम : दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 1.27 करोड के करीब

वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1.27 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 564,000 से अधिक हो गई हैं। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 12,681,472 थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 564,420 हो गई है।

Advertisement

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है, जहां 3,245,158 मामले और कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या 134,764 है। ब्राजील 1,839,850 संक्रमण और 71,469 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत तीसरे (820,916), और रूस (719,449) चौथे स्थान पर है। इसके बाद पेरू (322,710), चिली (312,029), मेक्सिको (295,268), ब्रिटेन (290,502), दक्षिण अफ्रीका (264,184), ईरान (255,117), स्पेन (253,908), पाकिस्तान (246,351), इटली (242,827), सऊदी अरब (229,480), तुर्की (211,981), फ्रांस (208,015), जर्मनी (199,709), बांग्लादेश (181,129), कोलंबिया (140,776), कनाडा (109,150) और कतर (103,128) हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (44,883), इटली (34,945), मेक्सिको (34,730), फ्रांस (30,007), स्पेन (28,403), भारत (22,123), ईरान (12,353), पेरू (11,682) और रूस (11,188) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here