आज भी अटूट है काका कहे जाने वाले राजेश खन्ना का यह रिकार्ड…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे तो कई स्टार्स हुए लेकिन राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी का नहीं हुआ। उनका करियर आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को एक नई परिभाषा दी थी। आज उनके निधन को आठ साल हो गये। आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 2012 बॉलीवुड ने अपने सुपरस्टार को खोया था। उनके निधन के साथ साथ पूरा देश रोया था।

Advertisement

राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम जतिन खन्ना था। बॉलीवुड में उन्हें सभी लोग प्यार से काका के नाम से बुलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। एक कलाकार के रूप में उन्होंने जो अपनी छाप छोड़ी, लोग उसे आज भी याद करते हैं।

Rajesh Khanna, Bollywood's first superstar who charmed an entire ...

एक समय राजेश खन्ना ने एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में दी। इसके बाद तो सभी डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहते थे। आलम ये था कि फिल्मों के हिट कराने के लिए सिर्फ राजेश खन्ना की मौजूदगी ही काफी थी। उन्होंने अभिनेता होने के साथ ही निर्देशक और निर्माता भी थे।

ऐसी ही कुछ बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना नाम बदल लिया था। ऐसा उन्होंने अपने अंकल के कहने पर किया।और आगे चलकर वो एक बड़े स्टार बने और उनका नाम के चर्चे हर जगह होने लगे।80 के दशक में कई लोगों ने राजेश के नाम पर अपने बच्चों के नाम भी रखे थे।

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। ये फिल्म आराधना के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद हुआ। क्रिटिक्स ने उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार बताया था।

akshay kumar remember rajesh khanna and his wife twinkle khanna on ...

राजेश खन्ना ने अपनी पहली फिल्म ‘आखिरी ख़त’ से बॉलीवुड में साल 1966 में डेब्यू किया था। ये पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे 1967 में ऑस्कर्स में प्रवेश मिला। तीन दशक से ज्यादा के करियर में राजेश खन्ना ने सिर्फ 22 मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम किया। उनकी सोलो हीरो फिल्में 100 से ज्यादा थीं।

यही नहीं उनके खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो आजतक कोई तोड़ नहीं पाया। दरअसल वे भारत के पहले और इकलौते एक्टर थे, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 सोलो हिट फिल्में दी थीं। साल 1969 से 1971 में रिलीज हुईं उनकी फिल्में सुपरहिट रहीं। राजेश खन्ना भारत के सबसे सफल एक्टर्स में से एक रहे थे।

राजेश खन्ना लव स्टोरी: अंजू महेंद्रू ...

राजेश खन्ना ने 127 फिल्मों (117 रिलीज और 10 जो कभी रिलीज नहीं हुईं) में राजेश खन्ना ने मुख्य किरदार निभाया था, जिनमें से 82 को क्रिटिक्स ने सराहा था। उस जमाने के फिल्म आलोचकों ने इन फिल्मों को 5 में से 4 या उससे ज्यादा की रेटिंग्स दी थीं।

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में करीब 168 फीचर फिल्मों और 12 शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। साल 1970 से लेकर 1987 तक वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार थे।साल 1980 से 1987 तक अमिताभ बच्चन ने ये टैग उनके साथ शेयर किया।

अवॉर्ड्स की बात की जाए तो उन्होंने कई अवार्ड्स अपने नाम किये। इसमें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के तीन अवॉर्ड्स और BFJA Awards for Best Actor (Hindi) के चार अवॉर्ड्स शामिल हैं। राजेश खन्ना को उनके करियर के 26 साल पूरे करने पर फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 2005 में फिल्मफेयर के 50 साल पूरे होने पर राजेश को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।

राजेश खन्ना को उनके फैन्स भी जमकर प्यार करते थे। जहां कई लोग उनके काम से प्यार करते थे वहीं उनकी फीमेल फैन्स उनपर जान न्योछावर करती थी। कहा जाता है कि जब भी वो बाहर जाते तो फैन्स उन्हें घेर लेते, उनकी गाड़ी पर अक्सर लिपस्टिक के निशान रहते थे। लड़कियां उन्हें खून से खत लिखकर भेजती थीं और कुछ ने तो उनकी फोटो से ही शादी भी कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here