राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं कुछ देश : जो बिडेन

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) ने चेतावनी दी है कि रूस, चीन और ईरान समेत कुछ अन्य देश नवंबर में होने जा रहे यूएस चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं, और उन्हें रोकने का सिर्फ यही तरीका है कि उनको तुरंत बेनकाब कर दिया जाए। बिडेन ने एक खुफिया जानकारी के हवाले से ये बात कही है। सोमवार को बिडेन ने कहा कि वो नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों के उम्मीदवार हैं और उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ देश राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमने पहले भी देखा है और अब भी देख रहे हैं कि रूस, चीन, ईरान और अन्य देश हमारे लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने और हमारी चुनावी प्रक्रिया में हमारे विश्वास को कम करने का काम कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने दे सकते हैं। बता दें कि इस साल चुनावों में बिडेन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने जा रहे हैं।

बिडेन ने कहा कि इन देशों को रोकने ना सिर्फ यही तरीका है कि, इन्हें तुरंत बेनकाब कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कठिन होता जा रहा है और इसे उजागर करने के अलावा मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है, लेकिन यह एक गंभीर चिंता का विषय है। यह वास्तव में हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here