रिद्धिमा ने पहनी अपने पिता ऋषि कपूर की घड़ी, बोली-मेरे डैड हमेशा मेरे साथ…

रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थी। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती है। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर की याद में उनकी घड़ी अपनी कलाई में लगा रही है।
रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कलाई की तस्वीर शेयर की है। उनकी कलाई पर एक लक्जरी घड़ी दिख रही है, जो उनके पिता की थी। रिद्धिमा कपूर साहनी तस्वीर के साथ लिखा-‘मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।’ उन्होंने हैशटैग डैडवाच और डैडब्लेसिंग लगाया।
रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद वह दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। तभी से रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के साथ मां नीतू कपूर के पास हैं। पिछले महीने रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर के जन्मदिन को बेहतर बनाने की कोशिश की थी। इसमें रणबीर कपूर, करण जौहर, रीमा जैन और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य शामिल हुए थे। जन्मदिन की जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
नीतू की फैशन डिजाइनर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिछले दिनों उन्हें शिह त्जू ब्रीड के एक पपी गिफ्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने ‘डूडल’ रखा था। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘डूडल’ के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
वह अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरों और यादों को साझा करती रहती हैं। रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में रहकर अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को पिता ऋषि कपूर के निधन के कुछ दिनों बाद वह दिल्ली से मुंबई पहुंची थी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here