नीना गुप्ता ने शेयर की स्टाइलिश तस्वीर, फैंस बोले-आप डायने कीटन की तरह दिख रही हैं

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर और मजेदार वीडियो शेयर करती रहती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बुधवार को खुद की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनको स्टाइलिश अवतार में देखा जा सकता है। नीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘सेल्फ।’
तसवीर में वह ब्लैक टॉप और एक टोपी लगाई नजर आ रही हैं। वह गार्डन में कुर्सी पर बैठी हैं और सेल्फी क्लिक कर रही है। नीना के पोस्ट के तुरंत बाद उनकी बेटी मसाबा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं फिल्म बधाई हो के सह-कलाकार गजराज राव ने नीना के पोस्ट पर लिखा-‘उफ्फ।’ नीना के फैंस ने उनकी तुलना दिग्गज अमेरिकी अभिनेत्री डायने कीटन से की है और कई ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। एक यूजर ने लिखा-‘बहुत बढ़िया।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘स्मार्ट लुक।’ एक यूजर ने लिखा-‘यहां आप डायने कीटन की तरह दिख रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा-‘प्रेरणा, लव यू मैम…आप इतनी सुंदर है।’
60 वर्षीय अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता शहर के भीड़भाड़ से दूर अपने पति विवेक मेहरा के साथ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं। वह अक्सर अपने पति विवेक मेहरा के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। वह लॉकडाउन शुरू होने से पहले मुक्तेश्वर घूमने गई थी और तभी से वह वहीं रह रही हैं।
नीना गुप्ता को आखिरी बार 21 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार और गजराज राव भी थे। वह निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में भी नजर आई थी। यह फिल्म इसी साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह कंगना रनौत की मां की भूमिका में नजर आई थी। इसके अलावा वह ताहिरा कश्यप खुराना की शॉर्ट फिल्म ‘पिन्नी’ में भी दिखाई दी थी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here