अजय देवगन अभिनीत दृश्यम के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है। बीते कुछ माह से वो बीमार चल रहे थे। वे हैदराबाद के Asian Institute of Gastroenterology में एडमिट थे। बताया जा रहा था कि निशिकांत को ICU में रखा गया है और उनकी स्थिति क्रिटिकल लेकिन स्थिर है। निश‍िकांत कामत के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शोक व्यक्त किया है। अजय ने उनके डायरेक्शन में दृश्यम फिल्म में काम किया था।

Advertisement

एआईजी अस्पताल ने बताया कि वह पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस बीमारी का सामना कर रहे थे। वह 50 साल के थे। कामत के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें बुखार और भारी थकान की शिकायत के बाद 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बताया ‘पिछले दो साल से वह लिवर सिरोसिस बीमारी का सामना कर रहे थे। शुरुआत में हमने उन्हें एंटीबायोटिक और कुछ अन्य दवाइयां दीं, जिससे उनमें कुछ सुधार हुआ लेकिन बाद में लिवर के निष्क्रिय होने और बेहोशी के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गयी। ’’

निर्देशक को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी स्थिति धीरे-धीरे खराब होने लगी। श्वसन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ गयी और इसके बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। शाम चार बजकर 24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कामत ने ‘फोर्स’ और इरफान खान अभिनीत ‘मदारी’ भी बनायी थी।

अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट किया, ‘‘निशिकांत के साथ मेरा जुड़ाव केवल ‘दृश्यम’ तक का ही नहीं था। उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे। वह शानदार व्यक्ति थे, जो हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्दी उन्होंने साथ छोड़ दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

कामत ने 2005 में मराठी फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ से निर्देशन का सफर शुरू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने ‘मुंबई मेरी जान’ से शुरुआत की। इस फिल्म में भी इरफान थे। कामत ने 2016 में ‘रॉकी हैंडसम’ में नकारात्मक भूमिका निभायी थी। इस फिल्म का उन्होंने निर्देशन भी किया था। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत ‘दृश्यम’ उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here