अमेरिका में स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बाद 24 राज्यों के कॉलेजों में कोरोना

लंदन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार 377 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 23 हजार 278 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका में स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बाद से अब तक देश के 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमण के मामले मिले हैं। संक्रमित होने वालों में 3300 स्टूडेंट और स्टाफ शामिल हैं।

Advertisement

मिसीसिपी राज्य में करीब 4 हजार स्टूडेंट्स और 600 टीचर्स को क्वारैंटाइन किया गया है। यहां पर सिर्फ 17 से 21 अगस्त के बीच ही स्कूलों में पढ़ाने वाले 144 शिक्षक और 292 स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। राज्य के हेल्थ ऑफिसर डॉ थॉमस ई डॉब्स ने बताया कि 31 स्कूलों से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और यहां काम करने वाले स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है।

ब्राजील: राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे संक्रमित
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और सांसद फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। उनके प्रेस ऑफिसर ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नही आ रहे और वे अपने घर से ही काम करेंगे। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 47 हजार 134 मामले सामने आए हैं और 1271 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 69 हजार 995 हो गया है। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 580 लोगों की जान गई है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। फ्लैवियो सांसद हैं और कुछ दिन घर से ही काम करेंगे।
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। फ्लैवियो सांसद हैं और कुछ दिन घर से ही काम करेंगे।

अर्जेंटीना: लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मामले
अर्जेंटीना में मंगलवार को 8771 मामले सामने आए। यह अब तक देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले सोमवार को यहां 8713 पॉजिटिव केस मिले थे। बीते 24 घंटे में यहां 197 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 59 हजार 638 हो गया है। अब तक यहां 7563 लोगों की जान गई है।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स के अस्पताल में एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर। देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो गई है।
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स के अस्पताल में एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर। देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो गई है।

इराक: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार
इरान में बीते 24 घंटे में 3962 मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुईं हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 11 हजार 947 हो गई है। 6596 लोगों की जान गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्री हसन अल तमिमि ने कहा है कि इरान वैक्सीन तैयार करने वाले किसी भी देश के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। देश में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए टीका खरीदने के लिए भी तैयार है।

इराक के बगदाद शहर में मंगलवार को एक मस्जिक को सैनिटाइज करता कर्मचारी।
इराक के बगदाद शहर में मंगलवार को एक मस्जिक को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

ब्रिटेन: इंग्लैंड के स्कूलों में मास्क जरूरी नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को इंग्लैंड के स्कूल में बच्चों के लिए मास्क जरूरी करने के फैसले से पलट गए। उन्होंने मंगलवार को स्कूलों के खुलने से ठीक पहले इसका ऐलान किया। इससे पहले बीते हफ्ते उन्होंने कहा कि क्लासरूम में बच्चों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील भी की थी। ब्रिटेन में अब तक 3 लाख 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 41 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here