प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में प्रियंका पीले रंग की शर्ट पहने गोल्डन गर्ल लग रही है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ऑफिस का एक दिन।’
सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस प्रियंका की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं प्रियंका की इस तस्वीर पर प्रियंका के पति निक जोनस ने प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी बनाई है। प्रियंका के पोस्ट पर निक का यह कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हैं। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड लेकर आ रही है। उनकी ये किताब जल्द ही फैंस के बीच उपलब्ध होगी। प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here