लूटपाट केस : सुरेश रैना के फूफा के बाद अब फुफेरे भाई की भी मौत

पठानकोट में 12 दिन पहले लूटपाट की घटना में सोमवार देर रात क्रिकेटर सुरेश रैना के घायल हुए फुफेरे भाई की भी भी मौत हो गई। फूफा ठेकेदार अशोक घटना के दौरान मौके पर ही दम तोड़ गए थे, वहीं अब परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही हैं। तीन पहले ही आईपीएल छोड़कर दुबई से लौट चुके सुरेश रैना ने मंगलवार को ट्वीट करके इस घटना पर शोक जताया है। साथ ही पुलिस ने यथाशीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

Advertisement

 

मिली जानकारी के अनुसार, बीती 19 अगस्त की रात को पठानकोट जिले के गांव थरियाल में अज्ञात बदमाशों ने ठेकेदार अशोक के सोए हुए परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू की।

इस बीच, परिवार के मुखिया अशोक कुमार की मौत हो गई थी। अब 32 वर्षीय बड़े बेटे कौशल कुमार की भी सोमवार रात मौत हो गई है। इसके अलावा ठेकेदार अशोक की पत्नी आशा रानी (55), मां सत्या देवी (80) और छोटा बेटा अपिन कुमार (28) एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

घायलों को अस्पताल लेकर जाते आसपास के लोग। फाइल फोटो
घायलों को अस्पताल लेकर जाते आसपास के लोग। फाइल फोटो

घटना वाले दिन पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक को छोड़कर सभी लेग लहूलुहान हालत में मिले थे, वहीं घर का सामान बिखरा मिला था। लूटपाट की इस घटना के 12 दिन बाद भी जहां पुलिस के हाथ खाली हैं, वहीं अब इसका कनेक्शन क्रिकेट सुरेश रैना के साथ निकल आने के चलते पुलिस की मशक्कत और बढ़ गई है।

मंगलवार को खुद सुरेश रैना ने ट्वीट करके इस घटना पर शोक जताया है और पुलिस से जल्द ही मामले में बनती कार्रवाई की अपील की है। उधर एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क का कहना है कि इस मामले को ट्रेस करने के लिए टेक्निकल तरीके से भी जांच की जा रही है। एसआईटी मामले को ट्रेस करने में लगी है। जल्द ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here