चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, रैना के बाद हरभजन भी आईपीएल से हटे

नई दिल्ली| सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल के 13वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। हरभजन से पहले सुरेश रैना भी लीग से नाम वापस ले चुके हैं। हरभजन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

हरभजन ने ट्वीट किया, “मैं निजी कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा। यह काफी मुश्किल दौर है, मैं कुछ निजता चाहता हूं, मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रबंधन ने मेरा काफी साथ दिया है और मैं कामना करता हूं कि उनका आईपीएल अच्छा रहे।”

कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं।

हरभजन ने यूएई रवाना होने से पहले भारत में लगाए गए शिविर में भी हिस्सा नहीं लिया था। और वह टीम के साथ भी नहीं गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here