सुशांत की बहनों ने मनाया था भाई की सफलता का जश्न, वायरल हुई तस्वीरें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की निधन को ढाई महीने से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन उन्हें भूलना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं अभिनेता के बहन श्वेता सिंह कृति अक्सर अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को फैंस की साथ साझा करती रहती हैं। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सुशांत अपनी बहनों की बीच में लेटे हुए है और उनकी बहनें उन पर नोट उड़ा रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा-‘यह साल 2016 के अक्टूबर की बात है। भाई ने मुझसे यूएस से आने के लिए कहा, ताकि हम साथ में थिएटर जाकर फिल्म एमएस धोनी देख सके। मैं बहुत उत्साहित थी। मैं पहली फ्लाइट पकड़कर भारत आ गई और भाई की कामयाबी का जश्न मनाया। मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं भाई। भगवान मुझे इस दुख को सहने की ताकत देना।’
इस तस्वीर में सुशांत और उनकी बहनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा सकती है। तस्वीर में सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां ये तस्वीर वायरल हो रही है, वहीं सुशांत की बहनें अक्सर उन्हें याद करते हुए भावुक हो जाती है।
श्वेता सिंह कृति सुशांत की निधन के बाद से लगातार उनके लिए आवाज उठा रही है और इन्साफ के मांग कर रही है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के जांच सीबीआई कर रही है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here