बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

नई दिल्ली। सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 72 अंकों की गिरावट के साथ 38,284 पर और निफ्टी 11,400 स्तर के नीचे खुला। कारोबार के शुरुआत में दबाव में चल रहे बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव था, हालांकि इसके बाद बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ी है।

Advertisement

एक्सिस बैंक के शेयर में 3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1 फीसदी की बढ़त है। बैंकिंग इंडेक्स 93 अंकों की बढ़त के साथ 23,104 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में यूपीएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। दोपहर में ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली बढ़ी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4 फीसदी, अशोक लेलैंड और बालकृष्णा इंडस्ट्री में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं बढ़ने वाले स्टॉक्स में टाटा मोटर्स भारत फोर्ज और मारुती के शेयर शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरावट के साथ 11,357.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.27 फीसदी भी गिरावट के साथ 149.23 अंक नीचे 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरकर 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 5.33 अंक नीचे 3,350.03 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here