दीपिका चिखलिया की माँ का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया
की मां का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद दीपिका ने सोशल
मीडिया पर दी।
उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक
पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में दीपिका ने अपनी मां की आत्मा की
शांति की प्रार्थना करते हुए लिखा-‘आपके माता-पिता में से किसी का भी इस
दुनिया से जाना एक ऐसा दुख है जिससे पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।’
अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद फैंस इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ढांढस बंधा रहे है और
साथ ही उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।
हालांकि दीपिका ने अपनी इस पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उनकी
मां का निधन कैसे हुआ। हाल ही में देश में लगे लॉकडाउन के दौरान  दीपिका
अक्सर अपने माता -पिता की तस्वीर इंस्टग्राम पर साझा करती रहती थी।
इस दौरान दूरदर्शन पर रामायण का पुनः प्रसारण होने से वह काफी चर्चा में भी
रही। दीपिका जल्द ही धीरज मिश्रा की फिल्म ‘सरोजनी नायडू ‘ में मुख्य
भूमिका निभाती नजर आयेंगी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here