‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर ने यूं सेलिब्रेट किया 44वां जन्मदिन

बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर आज 44 साल की हो गई हैं। इस खास दिन को ईशा ने बहुत खास तरीके से सेलिब्रेट किया। ईशा ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें एवं वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किये हैं। इसके साथ ही ईशा ने उन सभी को धन्यवाद भी दिया है, जिन्होंने उनके इस खास दिन को और खास बनाया है।
ईशा ने अपने जन्मदिन पर तीन तस्वीरें साझा की है। इसमें से एक तस्वीर में ईशा ढेर सरे फूलों के गुलदस्ते और बलून्स के साथ दिखाई दे रही हैं और उन्होंने क्राउन पहना हुआ है । वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा पोज देती दिखाई दे रही हैं,जबकि तीसरी तस्वीर में वह बेटी को गोद में लिए हुए हैं और दोनों बहुत ही क्यूट लग रही हैं। ईशा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है एवं फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
ईशा ने साल 2000 में आई फिल्म ‘फिजा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आई। साल 2002 में आई  फिल्म ‘कंपनी’ में आइटम सॉन्ग (खल्लास) में नजर आई। यह गाना काफी मशहूर हुआ और इस गाने से ईशा कोप्पिकर को बॉलीवुड में ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा।
ईशा ने हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल की फिल्मों में भी अभिनय किया और अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों को जीता । ईशा की प्रमुख फिल्मों में ‘गर्लफ्रेंड’, ‘डी’, ‘डार्लिंग’, ‘शबरी’ ,’आमदनी अट्ठन्नी खर्चा रुपइया’,’ प्यार इश्क और मोहब्बत’,’एक विवाह ऐसा भी’ आदि शामिल हैं। साल 2009 में ईशा ने अपने मित्र टिम्मी सारंग से शादी कर ली। ईशा की एक बेटी है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here