लगातार पाचवें दिन सस्‍ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थि‍र

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में नरमी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पाचवें दिन डीजल की कीमत में कटौती की है। इसी के साथ सोमवार को डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हो गया है। हालांकि, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 71.43 रुपये, 77.87 रुपये, 76.85 रुपये और 74.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.14 रुपये, 87.82 रुपये, 84.21 रुपये, और 82.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थि‍र है।

इसी तरह देश के अन्‍य शहरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: नोएडा में 71.81 रुपये, रांची में 75.58 रुपये, लखनऊ में 71.73 रुपये और पटना में 76.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: नोएडा में 81.64 रुपये, रांची में 80.79 रुपये, लखनऊ में 81.54 रुपये और पटना में 83.79 रुपये प्रति लीटर है।

इस महीने 2.13 रुपये सस्ता हुआ डीजल
कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अंतराषट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में जारी सुस्‍ती की वजह से तेल विपणन कंपनियों ने इस महीने बीते 3 सितम्‍बर से डीजल की कीमत में रह-रह कर कटौती की है। इसकी वजह से इसकी कीमत में 2.13 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here