माली में स्विस बंधक की हत्या : स्विस विदेश मंत्रालय

बर्न। स्विटजरलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि उन्हें फ्रेंच प्रशासन की ओर से सूचित किया गया है कि माली में हिरासत में लिये गए स्विस बंधक की मौत हो गई है।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट के जरिए जानकारी दी है कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन जमात नजर अल इस्लाम वल मुस्लिम के अपहरणकर्ताओं ने एक महीने पहले इस महिला बंधक की हत्या कर दी।

हालांकि किन हालात में हत्या की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। स्विस प्रशासन ने माली के प्रशासन के साथ और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की मदद से चार सालों से कैद बंधक को रिहा कराने के प्रयास किया था।

स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कासिस ने बयान जारी कर हत्या की निंदा की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि किन हालातों में हत्या की गई है। साथ ही बंधक के अवशेषों के बारे में भी पताया लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here