अक्षय कुमार ने शुरू की अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, हमने यश राज फिल्म्स स्टूडियोज में ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बेहतरीन शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी टीम बेहद रोमांचित है।”

Advertisement

एक सूत्र ने जानकारी दी कि अक्षय ने 10 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस वक्त उन पर काम का दबाव काफी ज्यादा है।

सूत्र के मुताबिक, “सोनू सूद ने भी 10 तारीख से शूटिंग शुरू कर दी है। टीम बिना रुके लगातार काम कर रही है, ताकि सभी चीजें समय पर और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूरी हो जाए।”

फिल्म में अक्षय के सह-कलाकार संजय दत्त और मानुषी छिल्लर भी दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। मानुषी टीम में 13 अक्टूबर से शामिल होंगी, जबकि संजय दिवाली के बाद शूटिंग पर अपनी वापसी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here