Categories: दुनिया

बाइडेन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सोशल और मेन स्ट्रीम मीडिया इन्हें दबाने में लगा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया पर आरोप लगाया है कि वो डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को तवज्जो नहीं दे रहा। ट्रम्प के मुताबिक, मेनस्ट्रीम, प्रिंट और सोशल मीडिया बाइडेन के करप्शन को उजागर नहीं कर रहे हैं।

ट्रम्प ने कहा- यह अनुभव बताता है कि अमेरिका में मीडिया को दबाने की कोशिश हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने मीडिया को लेकर नाराजगी जाहिर की हो। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि मैं सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता हूं क्योंकि मेनस्ट्रीम मीडिया पक्षपात कर रहा है।

मीडिया पर तंज
एरिजोना की एक रैली में ट्रम्प ने कहा- एक व्यक्ति जो फंस चुका है, आरोपों से घिरा है। मीडिया उसके बारे में नहीं लिखना चाहता। वे लोग इसे मीडिया की आजादी बताते हैं, लेकिन खुद ही इसे दबाने में लगे हैं। ट्रम्प का इशारा जो बाइडेन के बेटे हंटर की तरफ था।

हंटर पर रिपब्लिन पार्टी और ट्रम्प करप्शन के आरोप लगाते रहे हैं। ट्रम्प का आरोप है कि ओबामा के दौर में जब बाइडेन उप राष्ट्रपति थे तब और उसके बाद भी हंटर को रूस, चीन और यूक्रेन से पैसे मिले। बाइडेन का परिवार इससे इनकार करता रहा है।

प्रेस को आजादी नहीं
ट्रम्प ने आगे कहा- हमारे पास प्रेस की आजादी नहीं है। और ईमानदारी से कहूं तो ये शर्म की बात है। डेमोक्रेट्स करप्ट पार्टी के तौर पर जाने जाते हैं। उन्हें हंटर का वो लैपटॉप दिखाई नहीं देता, जिसमें सबूत मौजूद हैं। इसमें तो सोना है। मैंने ऐसा लैपटॉप कभी और कहीं नहीं देखा। लेकिन, वे (मीडिया) इसे देखना ही नहीं चाहते। बाइडेन ने हमारी नौकरियां चीन को सौंप दीं। उनके चीन से कारोबारी रिश्ते हैं। यही चीन हमारे कारोबार, हमारी फैक्ट्रियां और वर्कर्स को नुकसान पहुंचा रहा है।

अनजान प्लेन से दहशत
ट्रम्प जब रैली कर रहे थे, उसी वक्त अफसरों को जानकारी मिली कि रैली स्थल की तरफ एक अनजान प्लेन बढ़ रहा है। इससे कुछ देर के लिए दहशत जैसा माहौल बन गया। हालांकि, समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए ट्रम्प ने कहा- यूएस आर्मी मुझे कुछ दिखाना चाहती है। यह सिर्फ चार दिन पुराना प्लेन है। हमारे पास नए और बेहतरीन एफ-35 एयरक्राफ्ट्स हैं। इस दौरान ट्रम्प के समर्थकों ने यूएसए के नारे लगाए। ट्रम्प ने फिर मजाकिया लहजे में कहा- आप शायद जानते नहीं कि ये प्लेन मैंने कैसे हासिल किए। इसके लिए डेमोक्रेट्स ने पैसे दिए। जरा देखिए तो इस शानदार नजारे को।

खास बात ये है कि एफ 35 को ट्रम्प ने सही नहीं पहचाना। वास्तव में ये एफ-16 एयरक्राफ्ट था। कुछ दिन पहले मिशिगन की रैली में भी ट्रम्प का मजाक उड़ा था। तब उन्होंने हायपरसोनिक मिसाइल को कई बार ‘हायड्रोसोनिक’ मिसाइल बताया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

2 weeks ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

2 weeks ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

2 weeks ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

2 weeks ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

2 weeks ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

2 weeks ago