पाकिस्तान में कोरोना वायरस से बिगड़े हालात, आए रिकॉर्ड मामले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस की स्थिति बिगड़ती जा रही है। देश में लगातार तीसरे दिन 2,000 से अधिक नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (NCOC) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2,443 से अधिक मामलों का पता चला है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 56 हजार 904 हो गई है।

Advertisement

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 26,538 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में 32 लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया है, जिससे मरने वालों की संख्या 7,141 पहुंच गई है। वर्तमान में उपचार करा रहे 1,377 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अबतक 3 लाख 23 हजार 225 लोग घातक बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि 49 लाख 21 हजार 50 नमूनों का अब तक परीक्षण किया जा चुका है।

आर्य न्यूज के अनुसार, जब से पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रकोप प्रकोप शुरू हुआ है, तब से सिंध में 1 लाख 54, हजार 738 मामले दर्ज किए गए, जबकि पंजाब में 1 लाख 09 हजार 993 मामले दर्ज हुए है, उसके बाद खैबर पख्तूनख्वा में 41,990, बलूचिस्तान में 16,393, इस्लामाबाद में 23,994, गिलगित-बाल्टिस्तान में 4,447 और पाकिस्तान गुलाम कश्मीर में 5,349 मामले द्ज किए जा चुके हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों के भीतर 6 लाख 57 हजार 312 बढ़ गई है, जो महामारी के फैलने के बाद से सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है। दुनिया भर में अबतक कोरोना महामारी से 5 करोड़ 31 लाख 64 हजार 803 लोक संक्रमित हैं। नए मामलों में से ज्यादातर यूरोप (285,000 से अधिक) और अमेरिका (269,000 से अधिक) में दर्ज किए गए है। इस बीच, दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 13 लाख से अधिक हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here