कोरोना वायरस से मौत का बना रिकॉर्ड, 24 घंटों में 275 वायरस संक्रमितों की मौत

ब्‍यूनस आयर्स। अर्जेंटीना में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्‍या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटों में देश में 275 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

इसके साथ अर्जेंटीना में कोरोना महामारी से अब तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 38216 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्‍या में काफी वृद्धि हुई है।

24 घंटों के भीतर देश में कोरोना के 7,846 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में अब तक कुल 1,407,277 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।

अर्जेंटीना के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार अब तक इस बीमारी से कुल 1,235,257 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में  कोरोना के 133,804 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here