भारतीय टीम पर दोहरी मार, ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच के बाद भारतीय टीम पर दोहरी मार पड़ी है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले तो ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना कर पड़ा और फिर बाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टीम पर बड़ा जुर्माना ठोक दिया। ICC की ओर से सभी भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी सजा मिली है।

Advertisement

दरअसल, स्लो ओवर रेट यानी धीमी ओवर गति के कारण भारतीय टीम पर आइसीसी ने जुर्माना लगाया है। 66 रन से पहला वनडे मैच हारने वाली भारतीय टीम पर आइसीसी ने मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है।

Emirates ICC Elite Panel के मैच रेफरी डेविड बून ने पाया कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने निर्धारित समय से अपने 50 ओवर नहीं फेंके। जो समय दिया गया था, उसके मुताबिक, भारतीय टीम ने एक ओवर देरी से फेंका, जिसकी वजह से टीम को सजा मिली।

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगियों को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार दोषी पाया गया है, जो कि न्यूनतम ओवर-गति के अपराधों से संबंधित है। ऐसे में खिलाड़ियों को उनके मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, क्योंकि उनकी तरफ से आवंटित समय में गेंदबाजी नहीं की गई। कोहली ने अपराध को स्वीकार कर लिया है, साथ ही प्रस्तावित सजा को भी कबूल कर लिया है। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here