मुम्बई। एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजकर 38 मिनट पर महाशय धर्मपाल गुलाटी ने अंतिम सांस ली। वो 98 साल के थे। उन्होंने माता चन्नन देवी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
Advertisement
98 वर्षीय महाशय धर्मपाल बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से माता चन्नन हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया है।
महाशय धर्मपाल के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, ‘भारत के प्रतिष्ठित कारोबारियों में से एक महाशय धर्मपालजी के निधन से मुझे दुःख की अनुभूति हुई है। एक छोटे सा व्यवसाय शुरू करने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वे सामाजिक कार्यों म












