यूरोपीय यूनियन ने कहा- जारी रहेगा पाकिस्तान की फ्लाइट्स पर बैन

ब्रसेल्स/इस्लामाबाद। यूरोपीय यूनियन (EU) के देशों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) पर लगा बैन नहीं हटाया जाएगा। यूनियन ने साफ कर दिया है कि PIA 6 महीने गुजर जाने के बावजूद अपने सेफ्टी स्टैंडर्ड्स प्रोटोकॉल में कोई सुधार नहीं कर पाई है। लिहाजा, जुलाई में लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले पर अफसोस जाहिर किया है।

Advertisement

यह मामला जून में शुरू हुआ। तब पाकिस्तान के एविएशन मिनिस्टर गुलाम सरवर ने संसद में खुलासा किया था कि देश के 40% पायलट फर्जी लाइसेंस और डिग्री लेकर नौकरी कर रहे हैं। इसके बाद कई देशों ने पाकिस्तान के पायलटों को नौकरी से निकाल दिया और कई देशों ने PIA की फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था।

ज्यादातर देशों में बैन
PIA पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी है। इस पर कई साल से सवालिया निशान लगते रहे हैं। दिक्कत इसी साल जून में बढ़ी। एविएशन मिनिस्टर गुलाम सरवर खान ने एविएशन सेक्टर पर एक रिपोर्ट संसद में पेश की। इसमें कहा गया कि देश के 40 से 45 फीसदी पायलटों के पास फर्जी लाइसेंस और डिग्रियां हैं। इसके बाद ज्यादातर देशों ने पीआईए की फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया। इनमें मुस्लिम देश, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका भी शामिल हैं।

शर्तों पर अमल नहीं हुआ
‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, पीआईए की दिक्कतें खत्म नहीं हो पा रही हैं। यूरोपीय यूनियन ने 6 महीने में अपनी शर्तें पूरी करने को कहा था। लेकिन, पीआईए और पाकिस्तान सरकार इस बारे में जरूरी कदम नहीं उठा सकी। यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने कहा- हमने जो शर्तें रखी थीं, जो स्टैंडर्ड तय करने को कहा था। उन पर अब तक पूरी तरह काम नहीं किया गया। लिहाजा, यह बैन जारी रहेगा। सही वक्त पर इसकी फिर समीक्षा की जाएगी।

कुछ सबूत भी दिए थे
EASA ने 16 नवंबर 2020 को एक करेक्टिव एक्शन प्लान पीआईए को सौंपा था। इसमें कहा गया था कि पीआईए अब भी स्टेप 1 लेवल पर है। इसमें काफी सुधार की जरूरत है। कुछ चीजों पर काम किया गया है, लेकिन अब भी काफी किया जाना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here