योगी ने होमगार्ड्स स्मारिका का विमोचन किया, कहा- पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को होम गार्ड्स के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि ड्यूटी के दौरान मृत्यु और स्थायी अपंगता पर आश्रित जनों को पांच लाख रुपये सरकार देगी। पहले कॉर्पस फंड के ब्याज से ये सहायता दी जाती थी। पहले हर पीड़ित होम गार्ड्स तक ये सहायता नहीं जा पाती थी।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि, पूर्व की सरकारों की अपेक्षा वर्तमान सरकार संवेदनशील रही है। पूर्व की सरकार में 55 हजार तो वर्तमान सरकार में 99 हजार होमगार्ड ड्यूटी पर रोजाना लगाए जा रहे हैं। दुर्घटना बीमा योजना के तहत धनराशि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने में होमगार्ड अच्छी भूमिका निभाई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि कल्याण कोष नियमावली के अंतर्गत अगर होमगार्डों के साथ कोई दुर्घटना होती है तो प्रदेश सरकार की तरफ से पांच लाख की धनराशि उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी

चीन युद्ध के बाद हुआ था पुनर्गठन
होमगार्ड भारत की पैरामिलिट्री फोर्स है यह एक स्वयंसेवी फोर्स है जो भारत में पुलिस बल के सहयोग के लिए होती है। 1962 के भारत चीन युद्ध के बाद इस फोर्स का पुनर्गठन किया गया। इससे पहले केवल इसकी कुछ यूनिट कुछ स्थानों पर ही थी। होम गार्ड के जवानों का चुनाव नागरिक पेशेवरों में से ही किया जाता है।

जैसे कॉलेज के छात्र, काम करने वाले व्यक्ति और इंडस्ट्रियल वर्कर आदि में से इनका चुनाव किया जाता है जो अपना खाली समय को देश की सेवा में दे सके। इसका गठन किसी भी आपात स्थिति में सैन्य बलों का सहयोग करने के लिए किया गया था।

होमगार्ड संगठन भारत के कई राज्यों में सक्रिय है। होमगार्ड प्रमुख को डायरेक्टर जनरल ऑफ होम गार्ड कहा जाता है। होमगार्ड में काम करने वाले जवान को महीने में करीब 20 हजार रुपए वेतन और भत्ता मिलता है। इसी साल मई महीने में सरकार ने नोटिस जारी कर वेतन बढ़ाने को मंजूरी दी है।

UP में 60 महिला प्लाटून पूरे प्रदेश में स्थापित हैं
6 दिसंबर 2020 को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है 2000 की सीमित संख्या से शुरू हुए होमगार्ड में आज 1,18,348 होमगार्ड के पद स्वीकृत है जिसमें 90000 होमगार्ड आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर कोविड-19 के लिए ड्यूटी दे रहे हैं। होमगार्ड की कुल कंपनी की बात करें तो 785 ग्रामीण क्षेत्र में होमगार्ड कंपनी 366 नगरी क्षेत्र में कंपनी और 60 महिला प्लाटून पूरे प्रदेश में स्थापित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here