सुशांत को दुनिया से गए हुए छह महीने, बहन ने लिखा : ‘न्याय के लिए लड़ती रहूंगी’

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय अदाकार सुशांत सिंह राजपूत ने ठीक छह महीने पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।  लेकिन 6 महीने बाद भी उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी ही है। उनके प्रशंसक और परिवार लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस भावुक अवसर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा,‘मैं न्याय के लिए लड़ने की प्रतिज्ञा करती हूं जब तक कि हम पूरी सच्चाई नहीं जान लेते। भगवान हमारा मार्गदर्शन करें और हमें रास्ता दिखाए। जबकि एक वीडियो शेयर कर श्वेता ने लिखा, “14 दिसंबर, आइए, हम पूरी सच्चाई जानने के लिए एकजुट रहने और न्याय के लिए लड़ने का संकल्प लें।”

Advertisement
बता दें कि बीते दिन अदाकारी शेखर सुमन ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “आइए कल फिर से सुशांत के लिए अपनी आवाज़ उठाएँ? मैं सभी समाचार चैनलों, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया से आग्रह करता हूं कि सुशांत मामले पर दोबारा विचार करें।” क्योंकि “जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड।”

गौरतलब हो कि इसी साल 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी सवालों के घेरे में हैं। रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी सुशांत से संबंधित एक ड्रग मामले में जेल में डाल दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

पहले मुंबई और बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। फिर मामला सीबीआईके पास चला गया। सीबीआई ने कई लोगों से गहन पूछताछ के बाद अपनी जांच तोपूरी कर ली, लेकिन जांच की अंतिम रिपोर्ट अभी तक सार्वजिक नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here