बच्चों संग क्रिसमस की तैयारी में जुटी ताहिरा कश्यप

मुंबई। फिल्म निर्माता-लेखक ताहिरा कश्यप ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी हैं, और इसमें वो बच्चों की मदद कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जहां उनके बच्चे विराजवीर और वरुष्का उनके क्रिसमस के गिफ्ट को पैक करने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में ताहिरा का पालतू डॉगी पीनट भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है।

Advertisement

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “क्रिसमस की तैयारी। सभी के हाथ और पंजे इसे विशेष बनाने में लगे हुए हैं।”

आयुष्मान और ताहिरा बचपन से ही एक दूसरे से प्यार में थे। दोनों ने 2008 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों ने 2012 में अपने बेटे विराजवीर और 2014 में बेटी वरुष्का का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here