कड़ाके की ठंड का असर: साइबेरिया में माइनस 45 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान

नोवोसिबिर्स्क। आप इतनी सर्दी की कल्पना कर सकते हैं क्या कि अंडा फोड़ते ही जम जाए और नूडल्स बनाते ही बर्फ बन जाएं? दुनिया भर में सर्दी जोरों पर है। ऐसे में इंटरनेट पर रूस की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें यह दिख रहा है कि ठंड की वजह से अंडा और नूडल्स किस तरह जम गए। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

साइबेरिया का नोवोसिबिर्स्क शहर बेहद ठंडे तापमान के लिए प्रसिद्ध है। जिस वक्त अंडे और नूडल्स की तस्वीर ली गई थी, उस वक्त वहां का तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस था। यही कारण है कि अंडा फोड़ते ही जम गया। जैसे चम्मच से नूडल्स उठाए, वे बर्फ हो गए। इस खबर को 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 8 हजार बार शेयर किया गया। लोगों ने इस तस्वीर पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here