‘कुली नं 1’ की जमकर हो रही आलोचना, वरुण बोले- मैं कूल नहीं और मुझे फर्क नहीं पड़ता

नई दिल्ली। फिल्म ‘कुली नं 1’ क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। ‘कुली नं 1’ में वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और साहिल वैद मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और हनी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।

Advertisement

Varun Dhawan

सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। कुछ लोगों को यह फिल्म काफी एंटरटेनिंग भी लगी। वहीं, कुछ ने इसकी आलोचना की। हाल ही में फिल्म की आलोचना को लेकर वरुण धवन से बातचीत की गई, जिस पर एक्टर ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हर चीज तो हिट नहीं हो सकती है न।

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में वरुण धवन ने कहा, “चीजें करना मुश्किल होता है। जिंदगी से भी कई चीजें बड़ी होती हैं। उन चीजों के प्रति आपके अंदर सहनशीलता होनी जरूरी होती है। मैं एंजॉय करता हूं। मेरे लिए एक फिल्म बनाना मतलब सभी को प्लीज करना होता है। जनता का रिएक्शन मेरे लिए काफी मायने रखता है।”

एक्टर ने आगे कहा, मैं फेक हो सकता हूं और कूल बनने की भी कोशिश कर सकता हूं, क्योंकि मेरी फिल्म ओटीटी पर है। यह मेरी ऑडियंस है और मैं इसी के लिए काम करता हूं। जो कोई कहता है कि मैं कूल नहीं हूं, क्योंकि मैं कई खराब फिल्में भी करता हूं तो ठीक है मैं कूल नहीं हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नं 1’ की रीमेक है, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here