पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 28 वें दिन स्थिर

नयी दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 28वें दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई घटबढ़ नहीं की है।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थी। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 83.71 73.87
मुंबई 90.34 80.51
चेन्नई 86.51 79.21
कोलकाता 85.19 77.44

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here