अमेरिका में बुधवार रात बाइडेन युग की शुरुआत हुई। जो बाइडेन देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने। वहीं, कमला हैरिस पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति। शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना का भी असर दिखा। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर-दूर बैठे। 1200 से ज्यादा लोग इस समारोह में शामिल हुए। फोटोज में देखिए शपथ ग्रहण समारोह…
Advertisement

जो बाइडेन ने 128 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे अमेरिका की पहली महिला और पहली भारतवंशी उपराष्ट्रपति हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जो बाइडेन और कमला हैरिस ने एक-दूसरे का इस अंदाज में अभिवादन किया।

शपथ लेने के बाद बाइडेन जैसे ही बेटे हंटर, पत्नी जिल और बेटी एश्ले के गले मिले, पास खड़ी कमला हैरिस ने ताली बजाकर स्वागत किया।

बाइडेन ने 22 मिनट में 2381 शब्दों का भाषण दिया। 12 बार डेमोक्रेसी, 9 बार यूनिटी, 5 बार असहमति और 3 बार डर शब्द का इस्तेमाल किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग दिखी। लोगों को दो गज की दूरी के साथ बैठाया गया।

यह फोटो कैपिटल हिल के वेस्ट फ्रंट की है। यहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस तरह बैठाया गया।

सिंगर लेडी गागा ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया।

शपथ ग्रहण समारोह में जेनिफर लोपेज ने भी प्रस्तुति दी।

शपथ समारोह के दौरान कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इस तरह मिले।

कैपिटल हिल के वेस्ट फ्रंट के मैदान में बाइडेन समर्थक सेल्फी लेते हुए।

शपथ के पहले बाइडेन और हैरिस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ द कैथेड्रल ऑफ सेंट मैथ्यू द एपोस्टल में सामूहिक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। उनके साथ कई नेता भी इसमें शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे जो बाइडेन (सबसे दाएं), साथ में पत्नी जिल नजर आ रही हैं। कमला हैरिस पति डग एमहॉफ (सबसे बाएं) के साथ पहुंचीं।

पत्नी जिल का हाथ थामे बाइडेन सीढ़ियां चढ़ते हुए। बाईं तरफ पर्पल कलर की ड्रेस में कमला हैरिस पति डग एमहॉफ का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पत्नी मिशेल ओबामा के साथ।

अमेरिकी संसद में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन।

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और लारा बुश।
बाइडेन की शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया व्हाइट हाउस से जाते हुए।

ट्रम्प हेलिकॉप्टर से एंड्रयूज एयरबेस पहुंचे। वहां से फ्लोरिडा के अपने रिजॉर्ट मार-ए-लेगो रवाना हो गए।

बाइडेन के शपथ समारोह के पहले 20 हजार सैनिकों की तैनाती की गई थी।













