वॉशिंगटन। अमेजन के वर्ल्डवाइड कंज्यूमर, सीईओ, डेव क्लार्क ने अमेरिका के न्यू प्रेसिडेंट जो बाइडेन को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने लोगों के वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन को मदद की पेशकश की है। बाइडेन ने घोषणा की थी कि शपथ लेने के बाद अपने पहले 100 दिन के कार्यकाल में 10 करोड़ अमेरिकियों का वैक्सीनेशन करवाएंगे।
क्लार्क ने लेटर में लिखा कि हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम अपने प्लेटफॉर्म की मदद से इस लड़ाई को आसान बना सकते हैं। इससे सरकार अपने गोल को आसानी से पूरा कर पाएगी।
अमेजन के पास 8 लाख कर्मचारी
क्लार्क ने लेटर में लिखा, “हम इस बात की पेशकश करते हैं कि अमेजन के पास यूएस में 800,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर अमेजन फुलफिलमेंट सेंटर्स, AWS डेटा सेंटर और फूड मार्केट स्टोर्स के लिए काम करते हैं। इन कर्मचारियों को जल्द से जल्द कोविड-19 वैक्सीन दी जानी चाहिए। ताकि वे इसे जल्दी आगे बढ़ा सकें।”
क्लार्क ने लिखा कि अमेजन नए प्रशासन की मदद के लिए टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन रिसोर्सेज देने को तैयार है। इससे वैक्सीनेशन के प्रयासों को सार्थक बनाया जा सकता है।

वैक्सीन सप्लाई के लिए अल्ट्रा-कोल्ड स्टोरेज की जरूरत
अमेरिका में वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती है। फाइजर और मॉडर्न वैक्सीन को फ्रोजन करके सप्लाई करने की जरूरत है। इसके लिए फाइजर के लिए अल्ट्रा-कोल्ड स्टोरेज की जरूरत है। एक बार वैक्सीन को सप्लाई के लिए इस तरह की सुविधा मिल जाएगी, तब उन्हें लोगों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।
अमेरिका में 4 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकीं
अमेरिका में संक्रमित की कुल संख्या 24,998,975 हो चुकी है। इसमें से 415,894 की मौत हुई है। वहीं, 14,968,716 ठीक हुए हैं। कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) को भरोसा है कि अगले 100 दिनों के अंदर दुनिया के हर एक देश में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।