मुंबई इंडियंस ने मलिंगा का जताया आभार, दिया भावनात्मक संदेश

मुंबई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उनके लिए एक भावनात्मक संदेश दिया है। मलिंगा ने इस महीने की शुरुआत में अपने फैसले के बारे में मुंबई इंडियंस के प्रबंधन को सूचित किया, जिसके बाद मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया।
मुंबई इंडियंस ने मलिंगा को उन यादगार क्षणों के लिए धन्यवाद दिया, जो उन्होंने टीम को दिए, खासकर एक चैंपियनशिप मैच की अंतिम गेंद पर। मुंबई ने एक छोटे वीडियो के साथ अपने चैंपियन खिलाड़ी को ट्रिब्यूट दिया।
फ्रैंचाइजी ने कहा, “आप ने हमें जश्न मनाने के लिए 170 पल दिए। लेकिन सबसे यादगार मैच की अंतिम गेंद पर आए। आप मुस्कुराए, आपने गेंदबाजी की, आप जीत गए और इसके लिए हम # थैंक यू मलिंगा कहते हैं।”
अपने फैसले पर, मलिंगा ने कहा, “परिवार के साथ चर्चा करने के बाद, मुझे लगता है कि अब सभी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है। महामारी की स्थिति और यात्रा पर प्रतिबंध के बाद मेरे लिए यह काफी मुश्किल होगा।”
मलिंगा ने आगे कहा, ‘मैंने हाल के दिनों में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के साथ चर्चा की है क्योंकि वे आगामी नीलामी के लिए तैयार हैं और वे बहुत सहायक और समझदार हैं। मैं इस अवसर को अंबानी परिवार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’
बता दें कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने कोर-ग्रुप को बरकरार रखा और आईपीएल के 2021 संस्करण के लिए मलिंगा, नाथन कूल्टर-नाइल और जेम्स पैटिंसन सहित सात खिलाड़ियों को रिलीज किया।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here